Posts

Showing posts from November, 2019

ajay_devgan_up_coming_movie_2020

Image
अजय देवगन यकीनन बॉलिवुड के सबसे टैलंटेड ऐक्टर्स में से एक हैं। 'फूल और कांटे' से साल 1991 में बॉलिवुड में एंट्री करने वाले अजय देवगन अब अपनी 100वीं फिल्म लेकर हाजिर हो रहे हैं।  फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्त उन्हें इस मुकाम पर आज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके फ्रेंड शाहरुख खान ने भी अजय को बेहद प्यारा सा संदेश दिया है,  जिसने हम सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शाहरुख ने अजय देवगन की अगली फिल्म ' तानाजी: द अनसंग वॉरियर ' का ब्रैंड न्यू पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें उनकी इस 100वीं फिल्म की बधाई दी है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा है, 'यहां हमें अपने दोस्त अजय देवगन की और 100 या उससे भी ज्यादा फिल्मों का इंतज़ार है।  इस माइलस्टोन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। दो मोटरसाइकल पर एकसाथ सवार होने से लेकर अब तक आपने लंबा सफर तय किया है... यूं ही आगे बढ़ते रहें... और तानाजी के लिए शुभकामनाएं।'

haddiyon _me_dard

Image
हड्डियों में पौष्टिक तत्त्वों और अंदरूनी बनावट में कमजोरी  आने से ये कमजोर हो जाती हैं। ऐसा लंबे समय तक होने से ये स्वत: टूट जाती हैं या इनमें फ्रैक्चर हो जाता है। यही स्थिति ऑस्टियोपोरोसिस कहलाती है। शुरुआती अवस्था में हड्डी में दर्द होने लगता है जो समय के साथ बढ़ता है। खासतौर पर जो हड्डियां शरीर का भार उठाती हैं जैसे रीढ़ की हड्डी, जांघ का जोड़, कलाई, कूल्हे का जोड़ आदि प्रमुख हैं। आमतौर पर आराम करने पर दर्द में राहत मिलती है लेकिन जोड़ पर दबाव पडऩे से दर्द सुचारू होता है। प्रमुख कारण यह बीमारी मुख्य रूप से अधिक उम्र होने के कारण होती है। खराब दिनचर्या भी इसकी वजह है। सूरज की किरणों के संपर्क में कम रहने से हड्डियों में विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी हो जाती है। पुरुषों में इसके लिए टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की कमी जिम्मेदार है। आनुवांशिकता, डायबिटीज और थायरॉयड जैसी बीमारियों के अलावा यह कम उम्र के लोगों में सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने, स्मोकिंग करने और शारीरिक गतिविधि के अभाव से भी होता है।

postik_aahar_2019

Image
     1.  सेब:- is me vitamin c adik matra me hota hai jo hame lambey samay tak javan rahene me shahayata karta hi.  मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। मुक्त कणिक शरीर में उत्पन्न हानिकारक पदार्थ हैं जो बुढ़ापे की प्रक्रिया में शामिल हैं और कुछ बीमारियों का कारण बन सकते हैं।  2. अंडे:            ande ka upyog ham sub se jyada khane hai. ye bahut hi healty hai.ande me rogo se ladane ki adhik shakti hoti hai. t,b ke rogi anade ke sevan  se jadi thiq ho jate hai.  अंडे में केवल 75 कैलोरी होते हैं, लेकिन उच्च गुणवत्ता वाली प्रोटीन की 7 ग्राम, 5 ग्राम वसा और 1.6 ग्राम संतृप्त वसा, लोहा, विटामिन, खनिज, और कैरोटीनॉइड के साथ। अंडे लुटेन और ज़ेक्सैंटीन जैसे, रोगों से लड़ने वाले, पोषक तत्वों का एक पावरपैक है। 3. बादाम:                   is ka sevan bahut hi jarori hai. badaam hamare .dimag ko majbut karne me shaksham hota hai.or ye hamari memri b...